बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अलग-अलग घटनाओं में महिला सहित दो की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अलग-अलग घटनाओं में महिला सहित दो की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

NAWADA : अकबरपुर थाना क्षेत्र में दो अलग अलग घटनाओं में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। 

पहली घटना गरूवार की रात्रि को घटी।  दुर्गापुर गॉंव में मनोज कुशवाहा की मां का श्राद्ध कर्म था। भोज खाने के बाद मानपुर गांव निवासी पचीस वर्षीय शंकर चौधरी छत पर से नीचे गिर गया। जिससे बुरी तरह जख्मी हो गया। लोग उसे अस्पताल ले जाने लगे। परन्तु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

 वहीं दूसरी घटना मनियोचक गॉंव में घटी। जहां प्रभु महतो की पत्नी सत्तर वर्षीया पत्नी फुलवा देवी  फांसी लगकर आत्महत्या कर ली। पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। दो परिवारों में दुख का पहाड़ टूट गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मृतक के गले में रस्सी के निशान है। जिससे प्रतीत होता है कि महिला फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Suggested News