बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तीन किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल के रास्त देश में खपाने की थी तैयारी

तीन किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल के रास्त देश में खपाने की थी तैयारी

BETIYAAH : भारत नेपाल सीमा के वाल्मिकीनगर इन्टरनेशनल बौर्डर पर तैनात एसएसबी की 21 बटालियन के डी कंपनी के जवानों ने गुप्त सूचना पर स्पेशल नाका वाल्मिकीनगर बगहा मुख्य पथ के धोबहा पुल के पास से तीन किलो चरस के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर सेमरा थाना क्षेत्र के राजेश कुमार और नौरंगिया थाना क्षेत्र के विवेक कुमार है। 

बरामद चरस का अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 लाख के आसपास मे बताया जा रहा है। गिरफ्तार दोनों तस्करों को वाल्मिकीनगर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। चरस का खेप नेपाल के रास्ते भारत लाया जा रहा था जिसे मुंबई और दिल्ली पाहुचाना था। दोनों ही तस्करो से अभी पूछताछ एसएसबी और स्थानीय पुलिस कर रही है। एसएसबी तस्करों के निशानदेही पर अन्य जगहोपर छापेमारी कर रही है एक बड़े खुलासा होने का आसार है।  

बताया जा रहा है भारत नेपाल के बीच नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए यह इलाका बेहद सुरक्षित है और यहां पर चरस और गांजा की बड़े पैमाने पर तस्करी की जाती है।

Suggested News