बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: भूमि विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, घर के मुखिया के गुजरते ही शुरू हुई खूनी अदावत

BIHAR CRIME: भूमि विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, घर के मुखिया के गुजरते ही शुरू हुई खूनी अदावत

NALANDA: हाल के दिनों में बिहार में आपराधिक वारदातों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इनमें से कई तो लूट, डकैती जैसे केस होते हैं। वहीं आपसी मामलों में खूनी संघर्ष की खबरें भी काफी ज्यादा सामने आ रही है। इनमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, प्रेम त्रिकोण, अवैध संबंध में हत्या जैसी खबरें देखने-सुनने को मिलती हैं।

इसी क्रम में नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के गोगड़ी पर गांव में जमीनी विवाद में चाचा ने अपने भतीजे पर गोली चला दी। इस घटना में भतीजा के बाएं हाथ में गोली लग गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित युवक रामचंद्र यादव का 30 वर्षीय पुत्र गुड्डू यादव है। गुड्डू यादव ने बताया कि आज अहले सुबह वह अपने खेतों की ओर से धान देखकर लौट रहा था। तभी रास्ते में छुपकर घात लगाए उसके चाचा ने उस पर गोली चला दी। अचानक हुए इस हमले में वह बाल-बाल बच गया, मगर गोली उसके बाएं हाथ में लगी है। गोली मारने के बाद आरोपी चाचा तो वहां से तत्काल फरार हो गया। इसके बाद परिजनों के सहयोग से घायल गुड्डू को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस मामले में पीड़ित ने बताया कि करीब 6 महीने पहले घर की मुखिया, दादी जी के गुजरने के बाद घर का बंटवारा तो हो गया, मगर खेत के बंटवारे में अड़चन आ रही है। इसी को लेकर चाचा से अक्सर कहा सुनी होते रहती है। घटना की सूचना पर मानपुर पुलिस गांव पहुँच जांच में जुट गई है। मानपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया की चाचा भतीजे में जमीन को लेकर विवाद है। अभी तक किसी भी तरह का लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ हैं। पुलिस हर पहलू पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेगी।

Suggested News