बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: शाबाश! 24 घंटो में सुलझा लूट का मामला, छोटे-से सुराग से अपराधियों तक पहुंची पुलिस

BIHAR CRIME: शाबाश! 24 घंटो में सुलझा लूट का मामला, छोटे-से सुराग से अपराधियों तक पहुंची पुलिस

KATIHAR:  कानून के हाथ लंबे होते हैं और एक छोटी-सा सुराग पुलिस को अपराधी तक पहुंचा सकता है। कटिहार के इस मामले में आप कुछ ऐसा ही कह सकते हैं। दरअसल लूट की घटना को कटिहार पुलिस ने एक अनोखे सुराग के आधार पर महज 24 घंटे में सुलझा लिया है। 24 मई को कुर्सेला थाना क्षेत्र के में ग्राहक सेवा संचालन केंद्र चलाने वाले अजय मंडल ने SBI से 1.46 लाख की निकासी की। अजय मंडल ने रुपए निकालकर अलग-अलग जगह रुपए देकर लौट रहा था।

इसी क्रम में बाइक सवार तीन अपराधियों ने रूपयों से भरा बैग उनसे छीन लिया औऱ भागने की कोशिश करने लगे। इस दौरान अजय मंडल और अपराधियों में नोकझोंक भी हुई। नोकझोंक के दौरान अपराधी बास्की मंडल के हाथ की उंगलियों को अजय ने दांत से काट लिया। अचानक हुए इस हमले से बाइक चला रहा अपराधी अनियंत्रित होकर गिर गया। सीएसपी संचालक द्वारा शोर मचाने पर तीनों अपराधी बाइक छोड़कर भागने लगे। इस दौरान कुर्सेला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूरे इलाके की नाकाबंदी कर सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान एक शख्स को पकड़ा गया जिसके हाथ से खून बह रहा था। पीड़ित अजय के बयान पर जब उसके सामने आरोपी को पेश किया गया तो अजय ने उसे पहचान लिया। बाद में पुलिस ने एक अपराधी की निशानदेही पर पंकज मंडल और संजय मंडल को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, लूट की रकम बरामद हुई है। घटना के दौरान अजय मंडल भी घायल हो गया था। फिलहाल उसकी हालत बिल्कुल ठीक है। उधर आरोपी ने भी अपने गुनाह कबूल लिया है। उन्होंने स्वीकार किया उंगली में दांत काट लिए जाने के कारण अनियंत्रित हो गया था। लूट की इस वारदात को अंजाम देने आए अपराधियों से मुकाबला करने के लिए उंगली में दांत काट लेना पुलिस के लिए इतना बड़ा सुराग बन जाएगा इसकी कल्पना शायद ही कोई कर सकता है।

Suggested News