बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME : पत्नी की गोली मारकर कर दी हत्या, बेटे के मुंडन के लिए साले से लिए कर्ज चुकाने को लेकर हुआ था झगड़ा

BIHAR CRIME : पत्नी की गोली मारकर कर दी हत्या, बेटे के मुंडन के लिए साले से लिए कर्ज चुकाने को लेकर हुआ था झगड़ा

BEGUSARAI : बेगूसराय में युवक ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी नकटी टोला की है। मृतिका की पहचान रामदीरी नकटी टोला निवासी शंकर सिंह के 32 वर्षीय पत्नी संगीता देवी के रूप में की गई है। 

मृतिका के भाई रमेश कुमार ने बताया कि 2 महीना पहले अपनी बहन को मुंडन कार्य में एक लाख रुपये कर्ज के तौर पर दिए थे। इसी पैसा को लेकर मेरी बहन और जीजा में लगातार विवाद होता था।  मृतिका संगीता देवी पति से बराबर बोलती थे  की मां का पैसा कर्ज लिए हैं वह पैसा वापस कर दीजिए। इससे नाराज होकर कई बार मेरी बहन को पिटाई भी किया करता था। बीती रात भी इसी पैसे को लेकर पति-पत्नी में जबरदस्त विवाद हुआ इसी बात से नाराज पति ने अपने पत्नी को 7 गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोई हत्यारे पति मौके से फरार हो गया।

2005 में धूमधाम से हुई थी शादी

 मिली जानकारी के अनुसार सिंघौल थाना अंतर्गत अमरौर निवासी स्वर्गीय रामबालक सिंह ने अपनी बेटी को 2005 में शंकर सिंह के साथ बड़ी धूमधाम से किया था। फिलहाल मृतिका के एक बड़ा बेटी और दो बेटा है। वही मटिहानी थाना अध्यक्ष का कहना है कि पति और पत्नी में पैसा को लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद से नाराज होकर पति ने अपने पत्नी को गोलियों से भून डाला। फिलहाल इस घटना के बाद हत्यारे पति मौके से फरार है। फिलहाल पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया आगे की कार्रवाई में जुट गई है


Suggested News