बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: घर से महिला का शव बरामद, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

BIHAR CRIME: घर से महिला का शव बरामद, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में महिला का शव घर से बरामद किया है। शव मिलने से आसपास के लोगों में यह खबर आग की तरह फैल गई और लोग तरह-तरह की बातें बनाने लगे। यह घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के नावकोठी गांव की है।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान नावाकोठी निवासी दुर्योधन पासवान का पत्नी नुनूवती देवी के रूप में की गई है। इस संबंध में लड़की के मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या की है। हत्या के बाद शव को घर में रख दिया। वहीं बखरी डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में महिला का शव घर से ही बरामद किया गया। प्रथम दृष्टया परिवारिक कलह के कारण इस तरह का मामला सामने आया है। 

वहीं नावाकोटी थाने की पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की हत्या है या आत्महत्या। फिलहाल सारे बिंदुओं पर पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।

Suggested News