बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR : आपसी रंजिश में युवक की गोली मारी, घायल पर दिल्ली से पटना तक कई मामले दर्ज, जानिए कौन है वो

BIHAR : आपसी रंजिश में युवक की गोली मारी, घायल पर दिल्ली से पटना तक कई मामले दर्ज, जानिए कौन है वो

PATNA : एक तरफ कोरोना महामारी से आम लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ अपराधियों के बीच गोलीबारी, हत्या जैसी घटनाओं पर पुलिस लगाम लगाने में नाकामयाब साबित हो रही है। राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को दिन दहाड़े गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना सामने के बाद पुलिस अपराधियों के धड़पकड़ में जुट गई है।

मामले में पुलिस ने बताया कि जिस युवक को गोली मारी गई है, उसका नाम सोनू उर्फ गौरव है। बताया जा रहा है कि गौरव का अपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ दिल्ली से लेकर पटना तक कई थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने युवक को तीन गोलियां मारी है।

जमीन विवाद में मारी गोली

माना जा रहा है अपराधियों और गौरव के बीच पुराना जमीन विवाद का मामला चल रहा था। इसी रंजिश में उसके खिलाफ जानलेवा हमला किया  गया है। फिलहाल घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस इस घटना में शामिल अपराधियों की धड़पकड़ में जुट गई है।


Suggested News