बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME: मां दुर्गा के विसर्जन जुलूस के बीच युवक को मारी गोली, हुई मौत, गोलीबारी से मची सनसनी

BIHAR CRIME: मां दुर्गा के विसर्जन जुलूस के बीच युवक को मारी गोली, हुई मौत, गोलीबारी से मची सनसनी

PATNA CITY: पटनासिटी के चौक थाना इलाके के चमडोरिया के पास पास बीती देर रात एक युवक को मूर्ति विसर्जन के दौरान गोली मार दी गई है। जिसके बाद उस युवक को इलाज हेतु पीएमसीएच भर्ती कराया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मालसलामी थाना क्षेत्र के रिकाबगंज का रहने वाला युवक विक्की मूर्ति विसर्जन में जा रहा था। तभी चमडोरिया के पास किसी ने विक्की के कनपटी पर गोली दाग दी। जिसके बाद विक्की वहीं घायल हो गया और उसे इलाज हेतु पीएमसीएच ले जाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया है। बता दें कि कल दशहरा को लेकर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन हो रहा था, जिसको लेकर सड़क पर काफी शोर-शराबा और भीड़-भाड़ थी।

हालांकि इतनी भीड़भाड़ के बीच किसी को गोली मार देना, अपने आप में ही सनसनीखेज खबर है। इससे सीधे तौर पर पुलिसिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठता है। पटना पुलिस ने वादा किया था कि दुर्गापूजा पर जनता को किसी तरह की समस्या नहीं होगी। इसके बावजूद सप्तमी की रात दो लोगों को गोली मारी गई, जिसमें 25 साल के युवक की मौत हो गई। इसके बाद दशहरा के दिन भी गोलीबारी में युवक की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Suggested News