बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भभुआ कोर्ट में पेश हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, जानिए क्या है मामला?

भभुआ कोर्ट में पेश हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, जानिए क्या है मामला?

KAIMUR : बिहार के उपमुख्यमंत्री मंत्री सुशील कुमार मोदी आज भभुआ पहुंचे. यहाँ आने के बाद वे भभुआ सिविल कोर्ट में पेश हुए. बताते चलें की 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान इन पर आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप लगा था. 

इसे भी पढ़े : इलाज के दौरान महिला की हुई मौत, परिजनों ने कम्पाउंडर को बनाया बंधक

बताते चलें आज उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पटना से हेलिकॉप्टर से भभुआ पहुँचे. भभुआ पुलिस लाईन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उसके बाद उपमुख्यमंत्री ने माता मुंडेश्वरी के दर्शन करने के बाद मुंडेश्वरी इको टूरिज्म को लेकर बैठक किया. जिसमें जिले के डीएम,एसपी और डीएफओ शामिल हुए. बैठक के बाद सुशील कुमार मोदी भभुआ सिविल कोर्ट पहुँचे. कोर्ट में पेश होने के बाद मोदी हेलीकॉप्टर से करकट गढ़ जलप्रपात का निरीक्षण करने पहुँचे. वहीँ से वे हेलीकॉप्टर से दुर्गावति जलप्रपात के लिए रवाना हो गए. 

इसे भी पढ़े : लूटपाट के दौरान अपराधियों ने की युवक की पिटाई, वाहन और पैसा छीनकर हुए फरार

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि कैमूर के करकट गढ़, दुर्गावति, कोहिरा जलप्रपात और मुंडेश्वरी मंदिर को इकोटूरिज्म बनाने का सरकार कार्य कर रही है. इससे यहाँ आनेवाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी. उन्होंने पर्यटकों से यहाँ आने की भी अपील की. 

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News