बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मनचलों होशियार! नकेल कसने को लेकर डीजीपी ने बनाया खास प्लान...जानिए पूरी खबर

मनचलों होशियार! नकेल कसने को लेकर डीजीपी ने बनाया खास प्लान...जानिए पूरी खबर

PATNA : राजधानी के मनचलों की अब खैर नहीं है। खासकर वैसे मनचलों पर लगाम लगाने की तैयारी है जो महिला कॉलेज के आसपास चक्कर लगाते रहते हैं। पटना में बढ़ रही छेड़खानी की घटना के बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय इसे गंभीरता से लिया है। डीजीपी ने पटना के 6 महिला कॉलेजों में कंप्लेंट बॉक्स डीजी बक्सा लगवा दिया है।

छात्राओं के साथ होने वाली परेशानी या छेड़खानी की घटना को छात्राएं बॉक्स में लिखकर डालेगी। सप्ताह में एक दिन महिला थाना प्रभारी कंप्लेंट बॉक्स को खोलेगी। छात्राओं की शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई होगी।

बता दें कि पटना में एक कार्यक्रम के दौरान छात्राओँ ने डीजीपी के समक्ष मनचलों द्वारा छेड़खानी और टोनाबाजी की शिकायत की थी।

 इसके बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आदेश दिया था कि अब डीजी बक्सा सभी महिला कॉलेज एवम विद्यालयों में लगाया जाएगा। 

Suggested News