बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बजट से बिहार को निराशा, विशेष राज्य का दर्जा भी नहीं मिला : राबड़ी देवी

बजट से बिहार को निराशा, विशेष राज्य का दर्जा भी नहीं मिला : राबड़ी देवी

PATNA : केन्द्र सरकार द्वारा आज पेश किए आम बजट को प्रदेश की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने निराशाजनक करार दिया है। 

राबड़ी ने कहा है कि बजट में बिहार को पूरी तरह से नजर अंदाज किया  गया है। विशेष राज्य के दर्जे की मांग को एकबार फिर पूरी तरह से नकार दिया गया है। 

राबड़ी देवी ने कहा है कि बजट में बिहार के साथ-साथ गरीब जनता के साथ केन्द्र सरकार ने धोखा किया है। जरुरत की चीजों के महंगा कर दिया गया है। आम जनता के राहत  को लेकर कोई बात नहीं की गई है। 

उन्होंने कहा है कि केन्द्र सरकार बिहार के साथ-साथ आम जनता को ठगने का काम कर रही है। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News