बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदीमय हुआ बिहार: बीजेपी 17, जेडीयू 15 और एलजेपी को 6 लोकसभा सीटों पर अजेय बढ़त

मोदीमय हुआ बिहार:  बीजेपी 17, जेडीयू 15 और एलजेपी को 6 लोकसभा सीटों पर अजेय बढ़त

 PATNA : लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम के लिए वोटों की गिनती जारी है जिसमें बिहार की 40 सीटों में से 38 पर एनडीए अपनी बढ़त बनाए हुए है। परिणाम के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हुई और दोपहर के बाद नतीजे सामने आने लगे। बिहार में मोदी लहर चल रही है तोवहीं महागठबंधन बिल्कुल बेअसर दिख रहा है।

बिहार में बीजेपी 17 सीटों पर तो जेडीयू 15 और एलजेपी 6 सीटों पर आगे चल रही है। पाटलिपुत्र सीट से बीजेपी के रामकृपाल यादव करीब 28 हजार मतों से लालू की बेटी मीसा भारती से आगे चल रहे हैं।

जहानाबाद सीट पर आरजेडी के सुरेंद्र यादव करीब 5 हजार मतों से आगे हैं। किशनगंज में कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। बिहार की 38 सीटों पर एनडीए उम्मीदवार भारी बढ़त बनाए हुए हैं। 

देखिए कौन आगे कौन पीछे:


Suggested News