बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर, संपत्ति का ब्यौरा जानकर उड़ जाएंगे आपके होश...

धनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर, संपत्ति का ब्यौरा जानकर उड़ जाएंगे आपके होश...

PATNA : बिहार सरकार का इंजीनियर सुरेश प्रसाद वाकई में धनकुबेर निकला। वह नोटों की सेज पर सोता था।निगरानी विभाग की छापेमारी में यह खुलासा हुआ है।अभिंयता जिस पलंग पर सोता था उसके अंदर नोटों की गड्डियां मिली है। कैश देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। पलंग के नीचे गड्डियों से भरे कई बैग मिले हैं।अबतक 2 करोड़ 36 लाख रू नगद बरामद हो चुके हैं।  कई मशीनों से बरामद नोटों की गिनती की गई।जबकि अभी भी छापेमारी जा रही है।

जानिए क्या-क्या मिला धनकुबेर सुरेश के पास से....

कैश-2 करोड़36 लाख से अधिक.. गिनती जारी

पटना में 3 फ्लैट..

पटना में 1 मकान

नोएडा में 1 फ्लैट

रूपसपुर पटना में 2 प्लॉट

बिहटा में 14 कट्टा जमीन

26 एलआईसी पॉलिसी के कागजात

गाडी-2 डस्टर और स्कॉपियो

निगरानी विभाग अभी भी तलाशी ले रही है।वहीं गिरफ्तार धनकुबेर कार्यपालक अभियंता सुरेश यादव और लिपिक शशिभूषण कुमार को न्यायलय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि शनिवार की सुबह से हीं निगरानी विभाग की कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद के घर पर छापेमारी जारी है। छापेमारी में शामिल निगरानी टीम के अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार बिहटा में रोड बनाने के लिए टेंडर निकला था. अखिलेश कुमार जायसवाल की कंपनी को टेंडर देने के लिए एक्सक्यूटिव इंजीनियर ने 32 लाख रुपए की रकम बतौर रिश्वत मांगी थी।

ये डील 28 लाख रुपए पर तय हुई। डील के तहत 50% एडवांस के तौर पर दिया जाना था. आज 50% एडवांस के रूप में ही 14 लाख रुपए की रकम रिश्वत के रूप में दी जा रही थी.

इसके बाद निगरानी विभाग ने रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट के एक्सक्यूटिव इंजीनियर सुरेश प्रसाद को 14 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एक्सक्यूटिव इंजीनियर अब निगरानी की कस्टडी में हैं.


Suggested News