बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार ने केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

बिहार ने केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

PATNA : केरल बाढ़ की त्रासदी से बेहाल है। आपदा की इस घड़ी में बिहार के लोग, केरल की जनता के साथ खड़े हैं। बाढ़ से प्रभावित केरल के लोगों के पुनर्वास के लिए बिहार की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 करोड़ रुपये की मदद भेजी है। मुख्यमंत्री राहत कोष से यह मदद भेजी गयी है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी है कि केरल के लोग जल्द इस प्रकृतिक आपदा से बाहर निकल जाएंगे।  नीतीश कुमार ने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन को पत्र लिख कर अपनी भवनाओं के अवगत कराया है।

केरल में 9 दिनों से जारी भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति भयावह हो गयी है। अब तक साढ़े तीन सो अधिक लोगों की मौत हो गयी है। दो लाख से अधिक लोगों को 1500 राहत शिविरों में रखा गया है। भयंकर बाढ़ की वजह से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। पेट्रोल और खाद्य सामग्री की कमी हो गयी है। एक बड़ी आबादी को बेघर होना पड़ा है। 1924 के बाद यह केरल की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा है।

Suggested News