बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में पहले चरण के लिए थमा प्रचार का शोर, 8 मंत्री समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर....

बिहार में पहले चरण के लिए थमा प्रचार का शोर, 8 मंत्री समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर....

PATNA: बिहार विधानसभा के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम गया। सोमवार की शाम 5 बजे प्रचार कार्य खत्म हो गया। पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होना है। पहले चरण में आठ मंत्रियों समेत कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं.  


पहले चरण में जिन दिग्गजों के भाग्य का फैसला होना है, उनमें कृषि मंत्री प्रेम कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, मंत्री शैलेश कुमार,विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री जय कुमार सिंह,रामनारायण मंडल, विजय कुमार सिन्हा, बृजकिशोर बिंद और परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला शामिल हैं।  इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, अनंत सिंह, श्रेयसी सिंह, राजेंद्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया चुनावी मैदान में हैं.

पहले चरण में राजद के 42 तो जदयू के 35 उम्मीदवार हैं। इसके अलावा भाजपा के 29,  कांग्रेस के 21, माले के आठ, हम के छह और वीआईपी के एक प्रत्याशी इस चरण में ताल ठोके हुए हैं। रालोसपा के 43, लोजपा के 42 और बसपा के 27 उम्मीदवार हैं। लोजपा के 42 उम्मीदवारों में 35 जदयू के खिलाफ है। वहीं, छह हम तथा एक वीआईपी के विरुद्ध लड़ रहे हैं।  


Suggested News