बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए बिहार सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटों संपर्क किये जा सकते हैं

यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए बिहार सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटों संपर्क किये जा सकते हैं

पटना. यूक्रेन संकट के बीच यूक्रेन में बिहार के कई लोग फंसे हुए हैं। वहां से निकालने के लिए केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार प्रयासरत है। इस बीच यूक्रेन में फंसे बिहारियों की मदद के लिए बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस पर संबंधित लोग 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। इसकी जानकारी बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने दी है।

इन हेल्पलाइन नंबर करें संपर्क

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार पटना

  • हेल्पलाइन नंबर-  0612- 2294204
  • 06121070 (टॉल फ्री नंबर)
  • + 917070290170
  • ईमेल- [email protected]

बिहार भवन, नई दिल्ली 011-23010147

विदेश मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली 1800118797(टॉल फ्री नंबर)

संजय अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा, 'यूक्रेन में फंसे बिहार के छात्रों और अन्य निवासियों के लिए बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की है। आप हम तक हमारे हेल्पलाइन नंबर 0612-1070; 06122294204; +917070290170 के माध्यम से पहुंच सकते हैं। ये नंबर 24×7 कार्यरत है।'

वहीं इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी ट्वीट कर यूक्रेन में फंसे लोगों को स्वदेश लाने के बारे में जानकरी दी थी। उन्होंने कहा था कि शनिवार को दो विमानों से यूक्रेन से बिहार के लोगों को भारत लाया जाएगा। यह विमान दिल्ली और मुबंई में लैंड करेगा। सीएम नीतीश कुमार ने बताया था कि बिहारियों को यूक्रेन से लाने का खर्च बिहार सरकर देगी। वहीं इसको लेकर उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी की थी। 

Suggested News