बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार सरकार ने 10 DSP का किया ट्रांसफर, देखें सूची...

बिहार सरकार ने 10 DSP का किया ट्रांसफर, देखें सूची...

पटना. नीतीश सरकार ने 10 डीएसपी का ट्रांसफर किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। डीएसपी मद्य निषेध सुशील कुमार को पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था नालंदा के पद पर पदस्थापित किया गया है। विशेष शाखा के डीएसपी राजेश कुमार पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा नालंदा,डीएसपी कुमार ऋषि राज एसडीपीओ दाउदनगर,  विनोद कुमार पुपरी के एसडीपीओ बनाए गए हैं।

वहीं विप्लव कुमार को जय नगर का एसडीपीओ,विपिन कुमार को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अरवल,ज्योति कुमारी को डीएसपी मुख्यालय गोपालगंज, रोशन कुमार गुप्ता को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 2 भागलपुर, अमित कुमार पुलिस उपाधीक्षक लखीसराय मुख्यालय और संदीप गोल्डी को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय शेखपुरा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Suggested News