बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अलंकार 22 नवंबर को जाएंगे मुंगेर, विश्वविद्यालय के सीनेट बैठक में होंगे शामिल

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अलंकार 22 नवंबर को जाएंगे मुंगेर, विश्वविद्यालय के सीनेट बैठक में होंगे शामिल

MUNGER: मुंगेर में 22 नवंबर को बिहार के राज्यपाल सह मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ अलंकार के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने जायजा लिया। जानकारी अनुसार मुंगेर विश्वविद्यालय के सीनेट (एकेडमिक) बैठक में राज्यपाल सह मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलाधिपतिराजेंद्र विश्वनाथ अलंकार भाग लेंगे।

दरअसल, उनके आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा डीएम अवनीश कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने लिया। इस दौरान उनके साथ कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर, डीएसडब्लू डॉ. भवेशचंद्र पांडेय, जेआरएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवराज सुमन, एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ राजेश कुमार आदि मौजूद थे। 

वहीं कार्यक्रम की तैयारियों और कुलाधिपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर निरीक्षण के बाद डीएम व एसपी ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ सिंडिकेट सभागार में बैठक की। तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई। चर्चा सिंडिकेट सभागार में जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच हुयी। बैठक में कुलाधिपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था एवं कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी। इस दौरान कुलाधिपति सह राज्यपाल के आगमन व प्रस्थान के स्थान, कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली तैयारियों पर चर्चा की गयी।  कुलाधिपति का आगमन 

अबतक सड़क मार्ग से ही प्रस्तावित है। जिसे लेकर की जाने वाली तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी। वहीं यदि उनका आगमन वायु मार्ग से होता है तो प्रशासन द्वारा डीजे कॉलेज के पुराने हॉस्टल के पीछे बने मैदान में हैलीपैड बनाने का आश्वासन दिया गया है। इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा की जाने वाली सफाई कार्यों को लेकर चर्चा की गयी। इसके बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ डीएम व एसपी ने आरडी एंड डीजे कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले सीनेट बैठक की चल रही तैयारियों सहित अन्य कार्यक्रम स्थल व सुरक्षा के मद्देनजर डीजे कॉलेज के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, कुलपति, प्रतिकुलपति व कुलसचिव कक्ष, आगमन गेट, विश्वविद्यालय के छत, डीजे कॉलेज के पीछे वाले गेट आदि का निरीक्षण किया गया।

Suggested News