बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों की छुट्टी पर डाका, 2019 में 7 दिन कम हो गया होलीडे, सिर्फ 27 दिनों का अवकाश

सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों की छुट्टी पर डाका, 2019 में 7 दिन कम हो गया होलीडे, सिर्फ 27 दिनों का अवकाश

PATNA: अगले साल यानि 2019 में बिहार सरकार के कर्मचारियों-अधिकारियों की छुट्टियों पर डाका पड़ गया है। अगले साल सरकारी दफ्तरों की छुट्टी 7 दिन कम हो गयी है। नीतीश सरकार ने 2019 में सार्वजनिक छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसे आज कैबिनेट ने भी मंजूरी दे दी है।

2019 में 27 दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

राज्य सरकार ने 2019 में कुल 27 दिन की छुट्टी घोषित की है।  इसमें 10 दिन का अवकाश सरकार के कार्यपालक आदेश के तहत घोषित किया गया है।  वहीं NI एक्ट के तहत 17 दिन की छुट्टी दी गयी है।  यानि 2019 में सरकारी कर्मचारियों को कुल 27 दिन की छुट्टी मिलेगी। ये मौजूदा साल यानि 2018 की तुलना में 7 दिन कम है। इस साल राज्य सरकार के कार्यालयों में 34 दिन की छुट्टी थी जो 2019 में घटकर सिर्फ 27 दिन रह जायेगी।

रविवार की पड़ी मार

दरअसल, अगले साल में रविवार ने कर्मचारियों की 6 छुट्टी निगल लिया। 2019 में गुरू गोविंद सिंह जयंती, अंबेदकर जयंती, शब-ए-बरात जैसे 6 सरकारी अवकाश के दिन रविवार को पड़ रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों-अधिकारियों की छुट्टी कम हो गयी।  2018 में रविवार के लपेटे में सिर्फ एक छुट्टी ही आयी थी। यानि रविवार के चक्कर में सरकारी दफ्तरों की छुट्टियां 5 दिन कम हो गयीं।

होली के दिन मनेगा बिहार दिवस

2019 में होली 22 मार्च को मनायी जायेगी। इसी दिन बिहार दिवस भी मनाया जाता है। सरकारी दफ्तरों की एक छुट्टी इस संयोग के कारण भी कम हो गयी। होली को लेकर 21 और 22 मार्च को सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। 22 मार्च को बिहार दिवस की छुट्टी इसमें ही विलीन हो गयी। 2018 में सरकारी दफ्तरों में दो दिन गुरू गोविंद सिंह जयंती की छुट्टी थी, 2019 में सिर्फ एक दिन अवकाश है। लिहाजा एक दिन का अवकाश और कम हो गया। हालांकि सार्वजनिक छुट्टियों के अलावा सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को 3 दिन का प्रतिबंधित अवकाश भी मिलता है।


Suggested News