बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के सरकारी स्कूलों के किचेन का होगा निरीक्षण, डेढ़ महीने तक चलेगा अभियान

बिहार के सरकारी स्कूलों के किचेन का होगा निरीक्षण, डेढ़ महीने तक चलेगा अभियान

PATNA : बिहार के सरकारी स्कूलों के किचेन का निरीक्षण होगा।  इसके लिए 15 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक निरीक्षण अभियान चलेगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने आदेश जारी किया है।

अपने आदेश में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि बरसात में बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता ज्यादा जरूरी है।इसलिए  किचेन में काफी सावधानी जरूरी है।

आये दिन मध्याह्न भोजन से संबंधित कई तरह की खबरे भी आती है।लिहाजा सारे स्कूलों की जांच बहुत जरूरी है।

आरके महाजन के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यालय स्तर पर साफ-सफाई के अभाव में अप्रिय घटनाओं की संभावना बनी रहती है, जिससे बचाव अत्यन्त आवश्यक है। बरसात के मौसम में यह और भी चुनौती भरा कार्य हो जाता है।

Suggested News