बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार इंटक के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने के.के कश्यप को बनाया राज्य इंटक का प्रवक्ता, सचिव की भी दी जिम्मेदारी

बिहार इंटक के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने के.के कश्यप को बनाया राज्य इंटक का प्रवक्ता, सचिव की भी दी जिम्मेदारी

PATNA :  बिहार इंटक की 63 वी कार्यसमिति की बैठक सदाकत आश्रम में बिहार इंटक के अध्य्क्ष व इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में बिहार के तमाम जिला के अध्य्क्ष व महिला इंटक अध्य्क्ष उपस्थित थे। बैठक में 13 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक का उदघाटन बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने किया। 

 झा ने कहा कि मजदूरों और इंटक के साथ कांग्रेश खड़ी है।और बिहार इंटक बहुत ही सराहनीय कार्य मजदूर हितों में कर रहा है। इस बैठक के दौरान के. के. कश्यप ऊर्फ शिवजी ओझा को बिहार इंटक का प्रवक्ता सह सचिव पद का प्रभार दिया गया। 

इंटक अध्य्क्ष चन्द्रप्रकाश सिंह ने 01 मई श्रमिक दिवस, 3 मई इंटक की 75वी स्थापना दिवस व 18 जून को बिहार की राजधानी पटना में इंटक का त्रैवार्षिक सम्मलेन करने की घोषणा की।आय व्यय का ब्यौरा महामंत्री श्री नंदन मंडल ने दिया। उक्त अवसर पर आलोक रंजन श्रीवास्तव,शत्रुघ्न मिश्रा,मोहित रंजन,धीरेंद्र कुमार व दशरथ राय ने अपने विचार रखे।

Suggested News