बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार जायसवाल(सर्ववर्गीय) युवा महासभा ने संगठन का किया विस्तार, 'आशीष जायसवाल' को बनाया गया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

बिहार जायसवाल(सर्ववर्गीय) युवा महासभा ने संगठन का किया विस्तार, 'आशीष जायसवाल' को बनाया गया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

PATNA: बिहार में अधिकांश जाति-समाज का अपना-अपना संगठन होता है। संगठन के माध्यम से  लोगों की गोलंबदी और सशक्तिकरण की कोशिश की जाती है।  जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा भी अपने संगठन की मजबूती पर काम कर रहा है। बिहार प्रदेश जायसवाल (सर्ववर्गीय) युवा महासभा ने प्रदेश में कार्यकारी अध्यक्ष के लिए आशीष जायसवाल को नामित किया है।

आशीष जायसवाल बने कार्यकारी अध्यक्ष

बिहार प्रदेश जायसवाल (सर्ववर्गीय) युवा महासभा ने नई कार्यकारणी का विस्तार करते हुए समाज के उत्थान और विकास के लिए समर्पित युवा साथी आशीष जायसवाल को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। बिहार प्रदेश जायसवाल (सर्व.) युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए आशीष जायसवाल (केसरिया,नया बाजार) पूर्वी चंपारण को महासभा में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर मनोनयन किया है। 

कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर दी बधाई

 जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर आशीष जायसवाल ने बधाई दी है। उन्होंने इसके लिए महासभा के अध्यक्ष राकेश जायसवाल, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, सांसद रमा देवी, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद व विधायक पवन जायसवाल को बधाई दिया है।

Suggested News