बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुआ बिहार का जवान, एक सप्ताह मौत से लड़ी जंग, गांव में पसरा मातम

आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुआ बिहार का जवान, एक सप्ताह मौत से लड़ी जंग, गांव में पसरा मातम

SIWAN : देश ने आज फिर एक bsf जवान को खो दिया। bsf जवान सीवान के हसनपुरा प्रखंड के तेलकथू निवासी रामाशीष यादव के 52 वर्षीय पुत्र शिव जी यादव हैं जो कश्मीर के बॉडर पर आतंकियों से लड़ते लड़ते शहीद हो गए। 

खबर के अनुसार बताया जा रहा हैं कि 16 दिसम्बर को कश्मीर के बॉडर पर आतंकियों द्वारा हमला किया गया जिसमें कई जवान घायल हो गए थे। घायलों में सीवान के लाल शिव जी यादव भी शामिल थे। आतंकी हमले में सींवान के लाल शिव जी यादव को सीने में गोली लग गई। जिसके बाद घायल जवान शिव जी यादव अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल होने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली परिवार के लोगों मायूस हो गए। उधर इलाज चल रहा था लेकिन जैसे ही शुक्रवार को यह खबर मिली कि देश के जवान  शिव जी यादव देश के लड़ाई में शहीद हो गए ।परिवार और पूरे गाँव मे शोक की लहर दौर पड़ी।

शिव जी यादव भाइयो में सबसे बड़े थे जिनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। हालांकि अभी तक शहीद जवान शिव जी यादव की पार्थिक शरीर उनके प्रतीक गाँव नही पहुंचा हैं। मिली परिजनों से जानकारी के अनुसार आज 25 दिसम्बर को शाम तक शिव जी यादव की पार्थिव शरीर पहुँच जाएगा ।


Suggested News