बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार-झारखंड का कुख्यात विकास झारखंड से गिरफ्तार, रांची से चला रहा था गिरोह

बिहार-झारखंड का कुख्यात विकास झारखंड से गिरफ्तार, रांची से चला रहा था गिरोह

NEWS4NATION DESK : बिहार-झारखंड के कुख्यात विकास सिंह को बिहार व झारखंज पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है। विकास की गिरफ्तारी रांची के के कोकर स्थित एक अपार्टमेंट से हुई है। वर्ष 1995 से 2005 तकरीबन 10 वर्षों तक विकास का राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में खौफ था। मुकेश-विकास की जोड़ी की एक जमाने में पटना में दहशत थी। मुकेश मुठभेड़ में मारा गया था।

BIHAR-JHARKHANDS-NOTORIOUS-DEVELOPMENT-ARRESTED-FROM-JHARKHAND-WAS-RUNNING-FROM-RANCHI3.jpg

बुद्धा कॉलोनी निवासी विकास पर बिहार व झारखंड में हत्या, लूट, अपहरण, रंगदारी, गोलीबारी करने के कई मामले दर्ज हैं। कारोबारियों से रंगदारी मांगने और नहीं देने पर गोलीबारी करने के मामले विकास पर दर्ज हैं। पटना में उसपर बुद्धा कॉलोनी, एसकेपुरी समेत कई थानों में संगीन आरोप दर्ज हैं। 

BIHAR-JHARKHANDS-NOTORIOUS-DEVELOPMENT-ARRESTED-FROM-JHARKHAND-WAS-RUNNING-FROM-RANCHI2.jpg

सूत्रों की माने तो बैंक मैनेजर का बेटा विकास जब बेउर जेल में था तब उसे रैबीज हो गया था। पटना में एक कार शोरूम पर हमला का आरोप विकास पर लगा था। एक विधायक का संरक्षण भी विकास को था जिसकी वजह से वह वारदातें करने से बाज नहीं आता था। बाद में उस विधायक से अनबन होने की वजह से विकास अलग हो गया। 

BIHAR-JHARKHANDS-NOTORIOUS-DEVELOPMENT-ARRESTED-FROM-JHARKHAND-WAS-RUNNING-FROM-RANCHI4.jpg

जमानत पर छूटने के बाद रांची में चला रहा था गिरोह 
वर्ष 2011 में जमानत पर छूटने के बाद वह पटना स्थित घर कभी-कभार आया करता था। वही रांची में रहकर गिरोह का संचालन कर रहा था। कोलकाता में भी उसने कई वारदातों अंजाम दिया हैं। बिहार-झारखंड के साथ बंगाल पुलिस को भी उसकी तलाश थी। झारखंड में बार-बार वह अपना ठिकाना बदल रहा था। सूत्रों के अनुसार पटना पुलिस वारंट लेकर रांची गई और उसे साथ लेकर लौट गई। हालांकि इस बाबत कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं। 

BIHAR-JHARKHANDS-NOTORIOUS-DEVELOPMENT-ARRESTED-FROM-JHARKHAND-WAS-RUNNING-FROM-RANCHI1.jpg

पहले भी उड़ी थी विकास के गिरफ्तारी की खबर

करीब पांच साल पहले विकास की गिरफ्तारी की खबर फैली थी लेकिन वह नहीं गिरफ्तार हुआ था। पुलिस ने उन दिनों विकास के सहयोगी भोला सिंह को गिरफ्तार किया था। भोला पंडारक का रहने वाला है। विकास के एक और सहयोगी राजकुमार भी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। 

Suggested News