बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR : जीजा की रंगीन मिजाजी, दूसरी पत्नी की 15 साल छोटी बहन को लेकर हो गया फरार

BIHAR : जीजा की रंगीन मिजाजी, दूसरी पत्नी की 15 साल छोटी बहन को लेकर हो गया फरार

GAYA :  जीजा-साली के किस्से बहुत से सामने आते हैं। जिसमें कई बार जीजा साली को लेकर फरार हो जाता है। ऐसा ही एक किस्सा गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां पुरानी बाजार में आशिक मिजाजी काऐसा मामला सामने आया है जिसकी चर्चा हो रही है। (Absconded with Sister in law)  यहां एक व्यक्ति अपने से 15 साल छोटी साली को लेकर फरार हो गया। बताया गया कि युवक ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी, लेकिन यहां उसका टांका साली से भिड़ गया और रंगीन मिजाज जीजा साली को लेकर चंपत हो गया। इस मामले की प्राथमिकी खिजरसराय थाने में दर्ज कराई गई। लड़की के भाई ने इस बाबत मामला दर्ज कराया है। पुलिस लड़की और आशिक जीजा कीतलाश में जुट गई है।   

बताया जाता है कि आरोपित युवक की दूसरी शादी हुलासगंज में हुई थी। उसकी साली किराए के मकान में रहती थी। आरोपित अक्‍सर अपनी साली से मिलने जाता था। इसी क्रम में दोनों की नजदीकी बढ़ी और जीजा ने उसे अपने प्रेमजाल में फांस लिया। वहीं से उसे लेकर फरार हो गया। इसकी खबर मिलते ही लड़की के घर के लोग सन्‍न रह गए। आरोपित की पत्‍नी भी यह जानकर सकते में आ गई। उसका पति इस तरह की गंदी हरकत करेगा, इसकी उम्‍मीद नहीं थी।आरोपित जीजा अपनी साली से करीब 15 वर्ष बड़ा है।

प्रभारी थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिकी के अनुसार युवती खिजरसराय में किराए के मकान में रहती थी। पुलिस मोबाइल लोकेशन से आरोपित युवकऔर उसकी साली का पता लगाने में जुटी हुई है। हर संभव जगहों पर छापेमारी की जा रही है। देखना है कि कब तक दोनों पकड़ में आते हैं।

Suggested News