बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के एक ASP पर एक्शन,गृह विभाग ने विभागीय कार्यवाही चलाने का दिया आदेश

बिहार के एक ASP पर एक्शन,गृह विभाग ने विभागीय कार्यवाही चलाने का दिया आदेश

PATNA: सीएम नीतीश के सख्त रूख के बाद अब पुलिस अफसरों पर नकेल कसने की कोशिश जारी है। पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट पर गृह विभाग लापरवाह डीएसपी पर कार्रवाई कर रहा है। आज एक बार फिर से एक डीएसपी पर विभागीय कार्यवाही चलाने की मंजूरी दी गई है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

बेगूसराय सदर के तत्कालीन एसडीपीओ व वर्तमान में सीआईडी में पदस्थापित एएसपी राजेश कुमार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी। 2016 में बेगूसराय के एसपी ने तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार के खिलाफ केस के पर्यवेक्षण में लापरवाही को लेकर रिपोर्ट किया था। एसपी की रिपोर्ट पर पुलिस मुख्यालय ने स्पष्टीकरण की,लेकिन उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद अब विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया है।

डीआईजी पंकज सिन्हा बने संचालन पदाधिकारी

गृह विभाग ने गृह रक्षा वाहिनी के डीआईजी पंकज कुमार सिन्हा को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया है। आरोपी डीएसपी को 10 दिनों में पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। 

Suggested News