बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के 2 IAS अधिकारियों को प्रधान सचिव के रूप में मिली प्रोन्नति,सरकार ने जारी किया आदेश

बिहार के 2 IAS अधिकारियों को प्रधान सचिव के रूप में मिली प्रोन्नति,सरकार ने जारी किया आदेश

PATNA: बिहार के दो आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अरविंद चौधरी को प्रधान सचिव के रूप में प्रोन्नति दी गई है।अब इनके पदस्थापना काल तक उनके पद को प्रधान सचिव के रूप में उत्क्रमित किया गया है।

वहीं पशु मत्स्य संसाधन विभाग की सचिव विजयलक्ष्मी एन. को भी प्रधान सचिव के रूप में प्रोन्नति दी गई है।उनके पद को भी प्रधान सचिव के रूप में उत्क्रमित किया गया है।

Suggested News