बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

2 IAS अफसरों का ट्रांसफर आर्डर रद्द, शिक्षा निदेशक के पद से स्थानांतरित IAS अधिकारी अब बने ईखायुक्त

2 IAS अफसरों का ट्रांसफर आर्डर रद्द, शिक्षा निदेशक के पद से स्थानांतरित IAS अधिकारी अब बने ईखायुक्त

Patna: शिक्षा विभाग के विशेष सचिव सह माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पद से स्थानांतरित किए गए गिरिवर दयाल सिंह के ट्रांसफर आर्डर में संशोधन हुआ है। 27 जुलाई को राज्य सरकार ने उन्हें खेल निदेशक बनाया था। अब उस आदेश में संशोधन किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गिरिवर दयाल सिंह को अब ईख आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया है। 

वहीं आईएएस अधिकारी डॉ संजय सिन्हा जिन्हें खेल निदेशक से स्थानांतरित कर ईखायुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया था वह अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण के संबंध में अधिसूचना जारी कर दिया है।



Suggested News