बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के 2 IAS समेत बिप्रसे के 10 अफसरों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

बिहार के 2 IAS समेत बिप्रसे के 10 अफसरों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

PATNA : बिहार सरकार ने 2 आईएएस अफसरों समेत बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

आईएएस अफसर राम अनुग्रह नारायण सिंह को PHEd विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। भारतीय तकनीक सेवा के अरविन्द कुमार चौधरी को सूचना प्रावैधिकी में विशेष सचिव बनाया गया है।

वहीं बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का तबादला किया गया है। पुरुषोत्तम पासवान को राज्य निर्वाचन प्राधिकार में सचिव बनाया गया है ।अनिल कुमार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी सारण, रजनीश कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव, नूर अहमद शिवली को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हथुआ, सुनील दत्त को वरीय उप समाहर्ता शिवहर,प्रवीण कुमार गुप्ता को राज्यपाल सचिवालय में संयुक्त सचिव, अशोक कुमार अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बगहा, सुबिर रंजन अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मधेपुरा, श्रेया कश्यप अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जहानाबाद और पूजा कुमारी को वरीय उप समाहर्ता भोजपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट 



Suggested News