बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुखिया जी जाम छलकाते कैमरे में हुए कैद, वीडियो वायरल...छापेमारी में दोनों मुखिया फरार

मुखिया जी जाम छलकाते कैमरे में हुए कैद, वीडियो वायरल...छापेमारी में दोनों मुखिया फरार

N4N DESK: छपरा में दो मुखिया जी का जाम छलकाता वीडियो वायरल हुआ है।दोनों मुखिया जिले के मकेर प्रखंड के बताए जाते हैं जिनका जाम छलकाते वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने फौरन कार्रवाई की।लेकिन  मुखिया जी की जगह उसके दो शागिर्द गिरप्तार हुए हैं।
 
 पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन वीडियो में दिख रहे दोनों मुखिया अभी भी फरार हैं. 

फरार मुखिया में बाघाकोल पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र सिंह और लक्षी पंचायत के मुखिया सतेंद्र कुमार शामिल हैं।जबकि सुभाष और अशोक नाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
 
 सारण एसपी हर किशोर राय ने बताया कि यह वीडियो जांच में सही पाया गया है।एसपी ने बताया कि वीडियो के आधार पर शराब पार्टी में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है। एसपी ने बताया कि वीडियो में दिख रहे दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

Suggested News