बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING: अगड़ों को सेट करने में जुटी RJD, बिहार के 3 बड़े राजपूत नेता थामेंगे लालटेन!

BIG BREAKING: अगड़ों को सेट करने में जुटी RJD, बिहार के 3 बड़े राजपूत नेता थामेंगे लालटेन!

PATNA: बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां दो पूर्व सांसद राजद से जुड़ने वाले हैं।बहुत जल्द दोनों नेता राजद का दामन थाम सकते हैं।जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री और कभी नीतीश कुमार के खास रहे दिग्विजय सिंह की पत्नी और बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी राजद में शामिल होने वाली हैं।राजद के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो वे बहुत जल्द राजद का दामन थामेंगी।पुतुल कुमारी 2019 में एनडीए गठबंधन से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। 

वहीं एक और पूर्व सांसद रामा सिंह के भी राजद में शामिल होने की चर्चा तेज है।बता दें कि रामा सिंह लोजपा के टिकट पर वैशाली से सांसद बने थे।लेकिन 2019 के चुनाव में लोजपा ने उनका टिकट काट दिया था।वहीं तीसरा नाम पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का नाम सामने आ रहा है।नरेंद्र सिंह रांची जाकर लालू प्रसाद से मुलाकात कर चुके हैं।वे लगातार लालू प्रसाद का गुणगान करते रहे हैं।

बताया जाता है कि कोरोना वायरस की वजह से इन नेताओं की ज्वाइनिंग थोड़े समय के लिए टल गई है। लेकिन बहुत जल्द ये नेता राजद में शामिल होंगे।हालांकि ये नेता अभी मीडिया के सामने बोलने से परहेज कर रहे हैं।

वहीं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह ने राजद में शामिल होने की बात से इनकार किया है।उन्होंने कहा है कि ऐसी कोई बात नहीं है।

Suggested News