बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के चार विधायकों की रंगरेलियां मनाते तस्वीर वायरल,स्टडी टूर पर मणिपुर गए थे MLA

बिहार के चार विधायकों की रंगरेलियां मनाते  तस्वीर वायरल,स्टडी टूर पर मणिपुर गए थे MLA

NEWS4NATION DESK :  मणिपुर के एक दैनिक इंफाल टाइम्स के अनुसार  बिहार के चार विधायक रंगरेलियां मनाते पकड़े गए हैं। दरअसल मणिपुर में स्टडी टूर पर गए बिहार के चार विधायकों के रंगरलियां मनाते फोटो वायरल हो गया है। हालांकि न्यूज4नेशन इस तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है। 

इनमें जेडीयू, राष्ट्रीय जनता दल और बीजेपी के विधायक शामिल हैं।खबर के मुताबिक बिहार के ये सभी विधायक भारत-म्यांमार सीमा पर मौजूद मोरेह शहर में लड़की के साथ ज़बरदस्ती नाचते हुए कैमरे में कैद हो गए हैं। इस स्टडी टूर में सिर्फ आरजेडी ही नहीं जेडीयू और बीजेपी के विधायक भी शामिल थे।
 
मणीपुर के अखबार इम्फाल टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक बिहार के विधायक लड़की के कंधे पर हाथ रखे हुए दिख रहे हैं। हालांकि लड़की बार-बार उनका हाथ हटाने की कोशिश कर रही है।विधायक के साथ अन्य लोग भी मौजूद हैं।

वायरल हुए वीडियो में विधायक लड़कियों के साथ दिन के उजाले में नाचते हुए दिख रहे हैं। विधायक नाचते हुए अचानक मुड़ते हैं और वहां मौजूद लड़की को जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि चारो विधायक एक जून को बिहार विधान सभा की आंतरिक संसाधन और केंद्रीय सहायता पर समिति सदस्य के तौर पर मोरेह के दौरे पर गए थे।

इन सदस्यों ने एनडीए सरकार की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत उठाए जा रहे विकास कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए मणिपुर का दौरा किया था।

बताया जाता है कि सुपौल के पिपरा  विधानसभा क्षेत्र से विधायक और समिति के अध्यक्ष यदुवंश कुमार यादव ने विधायकों की टीम का नेतृत्व किया, जिसमें भाजपा के विधायक सचिन प्रसाद सिंह,जदयू विधायक राजकुमार राय और राजद के अन्य विधायक राजा पाकर शामिल थे.

इम्फाल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, विधायकों को मणिपुर राज्य विधान सभा के कर्मचारी निर्देश दे रहे थे. हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि वीडियो में दिख रहे पुरुष समिति के अन्य सदस्य थे या नहीं।  

Suggested News