बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के 6 IPS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार...कई एसपी जा रहे ट्रेनिंग में...

बिहार के 6 IPS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार...कई एसपी जा रहे ट्रेनिंग में...

PATNA: बिहार के 7 आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।दरअसल भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत अधिकारियों का राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में 2 दिसंबर से लेकर 10 जनवरी 2020 तक 41 वां इंडक्शन कोर्स में भाग लेना है।लिहाजा  दूसरे अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पुलिस महानिदेशक के सहायक सुनील कुमार की जगह पर बीएमपी-1 के समादेष्टा विवेक कुमार को प्रभार दिया गया है।पुलिस महानिदेशक के सहायक क्यू विवेकानंद की जगह पर सिद्यार्थ मोहन जैन को प्रभार दिया गया है।मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह की जगह पर बीएमपी-3 के कमांडेंट प्रमोद कुमार मंडल को प्रभार दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक बगहा राजीव रंजन-2 की जगह पर आदित्य कुमार पुलिस महानिदेशक के सहायक रेल को बगहा एसपी का जिम्मा दिया गया है।

शैलेश कुमार एसपी सीआईडी की जगह को आंतरिक व्यवस्था से भरा जाएगा।भोजपुर एसपी सुशील कुमार की जगह पर एसटीएफ एसपी सुधीर कुमार पोरिका को जिम्मा दिया गया है।कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद की जगह पर पटना रेल एसपी सुजीत कुमार को प्रभार मिला है। 

Suggested News