बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के स्वास्थ्य महकमे में 2725 पदों पर होगी बहाली, सरकार पर 191.54 करोड़ का होगा वित्तीय बोझ

बिहार के स्वास्थ्य महकमे में 2725 पदों पर होगी बहाली, सरकार पर 191.54 करोड़ का होगा वित्तीय बोझ

PATNA: बिहार के स्वास्थ्य विभाग में 2725 पदों पर बहुत जल्द बहाली की प्रक्रिया शुरू होगी।इसको लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है।इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने महालेखाकार को स्वीकृत पद की जानकारी दी है।इतने पदों की बहाली में सरकार को एक सौ इक्यानवे करोड़ चौवन लाख 89 हजार रू का भार आएगा।

बता दें कि बिहार में बेगूसराय,वैशाली एवं भोजपुर में सात निश्तय के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं।वहीं सीतामढ़ी एवं झंझारपुर में केंद्र सरकार चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित कर रही है।सभी जगहों पर 100-100 एमबीबीएस छात्रों के नामांकन की क्षमता होगी।

एमसीआई के गाइडलाईन के अनुसार प्रति चिकित्सा महाविद्यालय 277 एवं 268 पदों की स्वीकृति दी गई है।यानि की एक मेडिकल कॉलेज में सभी ग्रेड के 545 पद होंगे यानि पांचों कॉलेज मिलाकर 2725 पदों पर प्राध्यापक से लेकर चपरासी तक की बहाली की जाएगी।

हरेक चिकित्सा महाविद्यालय पर सरकार का 38 करोड़ 30 लाख 95 हजार 860 रू खर्च होंगे यानि कि बिहार सरकार पांच कॉलेजों पर 191 करोड़ 54 लाख 89 हजार रू खर्च करने पड़ेंगे।

Suggested News