बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के सभी हाईस्कूलों में अगस्त महीने से लागू होगा बांका मॉडल,जानिए इस मॉडल के बारे मे....

बिहार के सभी हाईस्कूलों में अगस्त महीने से लागू होगा बांका मॉडल,जानिए इस मॉडल के बारे मे....

पटनाः बिहार के हाई स्कूलों में बांका मॉडल लागू होगा।अगस्त महीने तक बिहार के सभी हाईस्कूलों में इस मॉडल को लागू करने की योजना बनी है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग की बैठक में इस मॉडल को लागू करने का आदेश दे दिया है।शिक्षा विबाग के अपर मुख्य सचिव आर के महाजन ने बताया कि सबसे पहले बांका के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस की शुरूआत की गई।अपर मुख्य सचिव ने बताया कि बांका मॉडल से वहां के सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता में काफी सुदार हुआ है।साथ हीं उपस्थिति भी बढ़ी है।लिहाजा अब हम पूरे बिहार के हाईस्कूलों में इसे लागू कर रहे हैं।

आरके महाजन ने बताया कि स्मार्ट क्लास के लिए सरकार बहुत जल्ज कंप्यूटर शिक्षकों को बहाल करेगी।इसके अलावे हाईस्कूलों में बहुत जल्द संसाधन भी मुहैया कराये जायेंगे।

क्या है बांका मॉडल

बांका जिले में इंटर व मैट्रिक के खराब रिजल्ट के बाद तत्कालीन डीएम की पहल पर जिले के पांच हाईस्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत उन्नयन का स्मार्ट क्लास शुरू किया गया था।अभियान सफल होते देख तीन महीने बाद इसकी संख्या पांच से बढ़ कर 40 हो गई और फिर बढ़ कर 70 तक पहुंच गई।

स्मार्ट क्लास में एलईडी के माध्यम से दिल्ली आइआइटीएन की टीम द्वारा तैयार वीडियो लेक्चर दसवीं क्लास में बच्चों को दिखाया जाता है। स्कूल में शिक्षक मौजूद रहने पर वे वीडियो के साथ इसे क्लास में समझाते हैं। इससे विषयगत शिक्षकों की कमी भी नहीं खलती है। बच्चों को उन विषयों की पढ़ाई भी उपलब्ध हो जाती है।

Suggested News