बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में 5 सीटों पर उपचुनाव का एलान,जानिए कब होंगे चुनाव

बिहार में 5 सीटों पर उपचुनाव का एलान,जानिए कब होंगे चुनाव

N4N DESK: बिहार में 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का एलान हो गया है।दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ने इसका एलान किया है। चुनाव आयोग ने बिहार की 5 सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव कराने का एलान किया है।उप चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे । बता दें कि सिमरी, बख्तियारपुर, बेलहर,किशनगंज,नाथनगर और दरौंदा विस क्षेत्र में चुनाव होने हैं।

बता दें कि इन पांच सीटों में किशनगंज से कांग्रेस और बाकी के चार विस क्षेत्रों पर जेडीयू के विधायक थे। जेडीयू ने 4 विधायकों को लोकसभा का टिकट दिया था जबकि कांग्रेस ने किशनगंज से विधायक को किशनगंज लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया था।लोकसभा चुनाव में जीत के बाद सभी पांच विधायकों ने विस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

बता दें कि चुनाव आयोग ने आज महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी। इन दोनों राज्यों में एक ही दिन 21 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभाओं का 5 साल का कार्यकाल 2 नवंबर और 9 नवंबर को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे। वहीं महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और गोंदिया में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि उम्मीदवारों को अपने क्रिमिनल रिकॉर्ड की जानकारी देनी होगी।


Suggested News