बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी यादव ने फिर सीएम नीतीश पर कसा तंज, कहा केंद्र द्वारा बिहार की अनदेखी पर मुंह में दही जमाये हुए हैं

तेजस्वी यादव ने फिर सीएम नीतीश पर कसा तंज, कहा केंद्र द्वारा बिहार की अनदेखी पर मुंह में दही जमाये हुए हैं

PATNA : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सूबे के 48 सांसदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने कहा की केन्द्र सरकार DRDO के जरिए कम आबादी और कम कोरोना मामलों के बावजूद हरियाणा में 500 बेड वाले दो कोविड समर्पित अस्पताल चालू करवा रही है. क्या बिहारियों की जान इतनी सस्ती है जो NDA को 48 MP देने के बावजूद इस महामारी में केंद्र सरकार का यह आपराधिक सौतेलापन सहें? बिहार NDA के(39+9) 48 सांसद और 5 केंद्रीय मंत्री मिलकर भी बिहार के लिए DRDO से एक 500 बेड का कोविड समर्पित अस्पताल सुनिश्चित नहीं करवा सकते? धिक्कार है ऐसे डरपोक नाकारा सांसदो पर!

उन्होंने कहा की कोरोना संकट में भी बिहार की केंद्र द्वारा की जा रही अनदेखी पर CM नीतीश कुमार क्यों मुँह में दही जमाए हुए है? बस यही हैसियत है? कहाँ है दो-दो उपमुख्यमंत्री? कहाँ है बड़बोले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरीराज सिंह, अश्विनी चौबे, आरके सिंह और नित्यानंद राय? 

तेजस्वी ने कहा की याद करो लालू जी का UPA-1 का दौर, बिहार में बाढ़-सुखाड़ जैसी किसी भी प्रकार की आपदा और संकट की घड़ी में तत्कालीन प्रधानमंत्री जी के बिहार दौरे के साथ साथ विशेष सहायता और राहत कोष बिहार को मिलता था. 




Suggested News