बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने किया बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर मिल रही प्रशंसा, जानिए वजह...

बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने किया बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर मिल रही प्रशंसा, जानिए वजह...

डेस्क... बिहार की लोकप्रिये गायिका मैथिली ठाकुर के एक फैसले ने उन्हें चर्चा में ला दिया है और उनके फैसले की चारो ओर चर्चा इन दिनों तेज है। मैथिली ठाकुर ने कहा कि वह वॉलबुड में गायन नहीं करेंगी। वह सिर्फ अपना लोक गायिका के तौर पर पारंपरिक गाायन जारी रखेंगी। अपनी आवाज के हुनर से खास पहचान बनाने वाली 20 वर्षीय लोक गायिका मैथिली ठाकुर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं।

ट्विटर पर मैथिली ठाकुर के फैसले की चर्चा
ट्विटर पर मैथिली ठाकुर की चर्चा जोरों पर है, कई यूजर्स उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं। राहुल कुमार नाम के ट्विटर यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, '20 साल की मैथिली ठाकुर ने हिंदू धर्म और राष्ट्र के निरंतर बुरे चित्रण के कारण बॉलीवुड में गाने से इनकार कर दिया। वह लोक संगीत और पारंपरिक कार्यक्रमों के लिए अपना गायन जारी रखेंगी। लेकिन कई ऑफर के बावजूद वो कभी भी इसके लिए प्रेरित नहीं हुईं। हमें उन पर गर्व है।' 

सोशल मीडिया-यूट्यूब पर काफी बड़ी है मैथिली की फैन फॉलोइंग
मैथिली ठाकुर बिहार के मधुबनी से हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 2000 को हुआ। अपने खास सिंगिंग टैलेंट वजह से मैथिली ठाकुर को काफी पसंद किया जाता है। वो हिंदी, भोजपुरी, मैथिली और कई अलग भाषाओं में गा लेती हैं। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है।

Suggested News