बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के इस नेता की अब नई पहचान है कैदी नंबर 10518

बिहार के इस नेता की अब नई पहचान है कैदी नंबर 10518

PATNA : नाबालिग से रेप मामले में उम्र कैद की सजा पाए पूर्व आरजेडी विधायक की अब नई पहचान 10518 है। राजबल्लभ फिलहाल पटना बेउर जेल के जेनरल वार्ड में बंद है। रेप का दोषी पाए जाने और उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद उसे जेल मैनुअल के हिसाब से सुविधा दी जा रही है। 

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक सजा सुनाए जाने के बाद राजबल्लभ की नींद उड़ गई है। वहीं उसकी तबीयत खराब होने के कारण उसे बेउर जेल अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। 

बताते चले कि 21 दिसंबर को दुष्कर्म का दोषी पाए जाने के बाद राजबल्लभ यादव को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वर्ष 2016 के फरवरी में माह में घटना के सामने आने के बाद काफी बवाल मचा था। घटना को राजबल्लभ यादव के नवादा आवास पर अंजाम दिया गया था। वहीं पीड़िता की ओर से घटना के तीन दिन बाद नालंदा में मामला दर्ज कराया गया था। 

Suggested News