बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधान सभा मानसून सत्र : बाढ़ और स्वास्थ्य बजट चर्चा पर आज विपक्ष कर सकता है हंगामा

बिहार विधान सभा मानसून सत्र : बाढ़ और स्वास्थ्य बजट चर्चा पर आज विपक्ष कर सकता है हंगामा

PATNA : बिहार विधानसभा के चल रहे मॉनसून सत्र की कार्यवाही के दौरान आज विपक्ष के हंगामे के पूरे आसार है। मॉनसून सत्र के आज 14वें दिन सदन की कार्यवाही 11 बजे से प्रश्नकाल से शुरू होगी। वहीं 2 बजे के बाद स्वास्थ्य विभाग के बजट पर भी चर्चा की जाएगी। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि सदन में आज बाढ़ के हालात और स्वास्थ्य बजट को लेकर विपक्ष जोरदार हंगामा कर सकता है। 

दरअसल बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। प्रदेश के 12 से अधिक जिलों के 25 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं।  सरकारी आंकड़ों की मुताबिक 33 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।  विपक्ष का आरोप है कि सरकार धरातल पर बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने में विफल रही है। 

मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदन में बाढ़ के हालात से सदस्यों को रूबरू कराया और यह भी कहा कि सरकार हर संभव मदद पहुंचा रही है।  लेकिन विपक्ष सीएम के जवाब से संतुष्ट नहीं है।  


वहीं विपक्षी सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के जवाब का बहिष्कार किया है।  विपक्षी सदस्य ना ही मंगल पांडे से कोई सवाल पूछ रहे हैं और ना ही उनका जवाब ही सुन रहे हैं। इसलिए आज स्वास्थ्य बजट चर्चा में भाग लेने के बाद विपक्ष द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के जवाब का बहिष्कार करना तय माना जा रहा है। 

वहीं बाढ़ पर भी विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। पिछले दो दिनों से बाढ़ के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा लगातार हंगामा किया जा रहा है। 

Suggested News