बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रिंस राज के हाथ बिहार लोजपा की कमान, कार्यकारी अधय्क्ष चिराग पासवान ने किया एलान

प्रिंस राज के हाथ बिहार लोजपा की कमान, कार्यकारी अधय्क्ष चिराग पासवान ने किया एलान

PATNA : रामविलास पासवान के भतीजे प्रिंस राज को दीपावली पर दोहरा तोहफा मिला है। पहले तो गुरुवार को समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद बन गये। वहीं आज उन्हें पार्टी की ओर से बिहार का कमान सौंप दिया गया। 

पटना प्रदेश कार्यालय में लोजपा के कार्यकारी अध्य़क्ष चिराग पासवान ने इस बात का एलान किया। प्रिंस राज को जहां बिहार प्रदेश लोजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं वीणा देवी को बिहार महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष वीणा सिंह बनाया गया है। 

इस मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि आज हमारे लिए बड़ी खुसी का दिन है। पार्टी ने समस्तीपुर में बड़ी जीत हासिल की। प्रिंस के इस जीत को लेकर हम NDA के नेताओ का शुक्रिया अदा करते है। वहीं उन्होंने विधानसभा उपचुनाव में जिन सीटों पर एनडीए की हार हुई है उसके कारणों का मंथन किया जायेगा। 

चिराग ने कहा कि उपचुनाव में हार से हम निराश नहीं है। 2020 के विधानसभा चुनाव में एऩडीए पूरी ताकत और उर्जा के साथ मैदान में उतरेगा।  

वहीं प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद प्रिंस राज ने कहा कि बड़े पापा रामविलास पासवान ने पूरे परिवार को एक हमेशा एक नजरों से देखा है। उन्होंने हमलोगों को कभी किसी तरह की कमी महसूस नहीं होने दी। वहीं पिताजी की मृत्यु के बाद मेरे उपर उनका स्नेह और बढ़ गया है। वहीं बड़े भाई चिराग पासवान हमेशा मेरे मार्गदर्शक और दोस्त की तरह रहें है। पार्टी और परिवार की ओर से मुझ पर जो विश्वास जताया गया है उसपर खड़ा उतरने की पूरी कोशिश करुंगा। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को रामविलास पासवान ने दलित सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया है।

देवांशु प्रभात की रिपोर्ट

Suggested News