बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में 7 करोड़ 6 लाख मतदाता 72 हजार 723 मतदान केंद्रों पर करेंगे मतदान

बिहार में 7 करोड़ 6 लाख मतदाता 72 हजार 723 मतदान केंद्रों पर करेंगे मतदान

PATNA : लोकसभा चुनाव में बिहार में 7 करोड़ 6 लाख मतदाता अपना मताधिकार के प्रयोग करेंगे। बिहार में 3 करोड़ 73 लाख 7 हजार 904 पुरुष मतदाता हैं और 3 करोड़ 32 लाख 93 हजार 468 महिला मतदाता हैं। इसके साथ ही 2406 मतदाता थर्ड जेंडर मतदाता है। बिहार के निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास ने ये जानकारी प्रेस कॉंफ्रेंस में ये जानकारी दी है।

श्रीनिवास ने कहा कि बिहार में कुल बूथ 72723 हैं। पिछले बार से 10 हजार ज्यादा मतदान केंद्र बिहार में बनाए गए हैं। पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 21 लाख 36 हजार 800 मतदाता हैं। 

बिहार में 2 विधान सभा क्षेत्र डेहरी और नवादा में उपचुनाव भी होगा। बिहार के निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए एक कमेटी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर 8 लोगों की एक टीम इसके लिए बनाई गई है।

Suggested News