बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में महागठबंधन की तस्वीर अभी साफ नहीं, रांची जाकर लालू यादव से मिलेंगे कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल

बिहार में महागठबंधन की तस्वीर अभी साफ नहीं, रांची जाकर लालू यादव से मिलेंगे कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल

DELHI/PATNA : बिहारकी 40 लोकसभा सीटों के लिए महागठबंधन  की तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है। आरजेडी और कांग्रेस के बीच भी अभी सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस 13-15 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक अब लालू दरबार में इसका फैसला होगा।  बताया जा रहा है कि बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल  रांची जाकर लालू यादव से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि लालू यादव से आखिरी दौर की बातचीत के बाद ही महागठबंधन में सीटों को लेकर समझौता का ऐलान किया जाएगा।


कांग्रेस नेताओं के अनुसार लगभग चार-पांच सीटों के अलावा कुछ नेताओं को लेकर अब भी मतभेद हैं। मतभेद खत्म करने के बाद सीटों का एलान किया जाएगा। महागठबंधन में कांग्रेस, आरजेडीके अलावा उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी और मुकश सहनी की पार्टी भी शामिल है। सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में गठबंधन के सभी सीनियर नेता आपस में बात कर इसे अंतिम रूप देंगे।


वैसे भी बिहार महागठबंधन में सीटों का बंटवारा आसान काम नहीं है। जीतनराम मांझी की डिमांड ने भी महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी है। जीतनराम मांझी की पार्टी को रालोसपा और बाकी दलों से ज्यादा सीट चाहिए। 

Suggested News