बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी की खोल दी पोल, कहा- झूठा आश्वासन देकर कराते हैं काम

बिहार महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी की खोल दी पोल, कहा- झूठा आश्वासन देकर कराते हैं काम

पटना...  बिहार कांग्रेस मुख्यालय के सदाकत आश्रम में आज बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व एमएलसी का भक्त चरणदास ने बैठक की। इस बैठक में एक-दूसरे पर आरोपों की वजह से नेता आपस में भिड़ गए। मामला शांत कराने के लिए सुरक्षा कर्मियों को हॉल में आना पड़ा। प्रभारी ने सुरक्षा कर्मियों को मीटिंग हॉल से बाहर किया। 

वहीं बिहार महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी की पोल खोल कर रख दी। अमृता भूषण ने अपनी ही पार्टी की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने कहा कि पार्टी में झूठा आश्वासन दिलाकर कार्यकर्ताओं से काम कराया जाता है। पार्टी में महिला कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं दी गई, जिससे आज हमारे साथ महिलाएं नहीं हैं। 

पार्टी के नाराज कार्यकर्ता नए प्रभारी के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया। शक्ति सिंह गोहिल और विरेंद्र राठौड़ पर टिकट बेचने का आरोप लगाया गया है। गठबंधन पर भी कई सवाल खड़े कर दिया। 


Suggested News