बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में महागठबंधन पर संकट के बादल, नेतृत्व के बुलावे पर सभी बड़े कांग्रेस नेता गए दिल्ली

बिहार में महागठबंधन पर संकट के बादल, नेतृत्व के बुलावे पर सभी बड़े कांग्रेस नेता गए दिल्ली

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनावों से पहले महागठबंधन में सीटों का पेंच फंसता दिख रहा है। महागठबंधन में शामिल आरजेडी, कांग्रेस, रालोसपा और हम के बीच सीटों को लेकर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है।

आपसी सहमति नहीं होने की वजह से सीट घोषणा की तारीख लगातार बढ़ रही है। सीटों में फंसे पेंच निकालने के लिए नेताओं के बीच लगातार बातचीत जारी है।फिर भी कांग्रेस राजद के बीच सीटों का मसला नहीं सुलझ रहा है। बिहार कांग्रेस से जुड़े नेता दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं ।

इसी बीच बिहार सीएलपी लीडर सदानंद सिंह भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। संभवतः पार्टी नेतृत्व के बुलावे पर वे दिल्ली गए हैं।दिल्ली में बिहार से जुड़े सीटों को लेकर लगातार मंथन चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष लेकर सभी बड़े नेता दिल्ली में जमे हैं ।इसी बीच रविवार को सदानंद सिंह भी पटना से दिल्ली रवाना हो गए। वे अगले दो दिनों तक दिल्ली में ही मौजूद रहेंगे।

इस बीच बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव वीरेंद्र सिंह राठौड़ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि महागठबंधन में अभी तक सीट शेयरिंग पर फैसला नहीं हो सका है।एक दो सीटों को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के घटक दल सीटों को लेकर जो मांग कर रहे हैं उसे समझाने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद है कि बात बन जाएगी।

Suggested News