बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ललन सिंह की पंडारक में होने वाली सभा को लेकर मुखिया मीरा देवी ने झोंकी ताकत, धानुक समाज को गोलबंद करने की कोशिश

 ललन सिंह की पंडारक में  होने वाली सभा को लेकर मुखिया मीरा देवी ने झोंकी ताकत, धानुक समाज को गोलबंद करने की कोशिश

BARH :   बिहार  के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का नागरिक अभिनंदन 7 फरवरी को पंडारक के सिल्दही में किया जाएगा। इसको लेकर बाढ़ थाना के इब्राहिमपुर पंचायत में जदयू द्वारा बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुखिया मीरा देवी ने की। मुखिया मीरा देवी ने बताया कि धानुक समाज के हजारों कार्यकर्ता मंत्री ललन सिंह का अभिनंदन करेंगे। टाल क्षेत्र के हर जाति के लोग मंत्री ललन सिंह में आस्था जाता रहे हैं।

धानुक वोटरों को गोलबंद करने की कोशिश

वहीं जदयू जिला अध्यक्ष ने बताया कि सबनिमा से मंत्री का रोड शो शुरु होगा जो सिल्दही तक चलेगा। हजारों बाइक के साथ सैकड़ों गाड़ियां शामिल रहेगी। इब्राहिमपुर पंचायत से तीन बार मुखिया रह चुकी मीरा देवी के पति गुहन महतो उर्फ भगत जी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। जानकारों की माने तो इस रोड शो को भगत जी का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाढ़ मोकामा टाल क्षेत्र में धानुक वोटरों को गोलबंद करने का काम भगत जी को ही दिया गया है। अपने समाज पर गुहन महतो की काफी पकड़ बताई जा रही है।

Suggested News