बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में एक जज ने दिया इस्तीफा, सामान्य प्रशासन ने त्याग पत्र को किया स्वीकार....

बिहार में एक जज ने दिया इस्तीफा, सामान्य प्रशासन ने त्याग पत्र को किया स्वीकार....

PATNA: बिहार के एक जज ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है. न्यायाधीश के त्यागपत्र को सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वीकार कर लिया है. बता दें कि पटना उच्च न्यायालय के महानिबंधक ने 7 फरवरी 2020 को सामान्य प्रशासन विभाग को नवीन कुमार चौधरी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मधुबनी का त्यागपत्र स्वीकार करने संबंधी अनुशंसा भेजा था।

महा निबंधक की अनुशंसा के आलोक में सामान्य प्रशासन विभाग ने नवीन कुमार चौधरी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मधुबनी का त्यागपत्र स्वीकार करते हुए इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.

 सामान्य प्रशासन विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि नवीन कुमार चौधरी के विरुद्ध कोई लंबित बकाया हो तो उसकी वसूली एकमुश्त कर ली जाए.

Suggested News