बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में होगी स्थाई बहाली, नीतीश कैबिनेट ने आज 3883 रेगुलर पोस्ट का किया सृजन

बिहार में होगी स्थाई बहाली, नीतीश कैबिनेट ने आज 3883 रेगुलर पोस्ट का किया सृजन

Patna: बिहार के राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली होगी। इस संबंध में कैबिनेट ने आज मुहर लगा दी है ।नीतीश कैबिनेट ने आज राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के उस एजेंडे पर मुहर लगा दी जिसमें करीब 29 सौ नए पोस्ट के सृजन की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालयों जैसे जिला, अनुमंडल एवं अंचल कार्यालय के लिए विभिन्न प्रकार के कुल 3883 स्थाई पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।

CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुल 13 एजेंडों पर मुहर लगी है।

जानिए किन एजेंडों पर लगी मुहर

पटना शहरी क्षेत्र में चलता रहेगा डीजल ऑटो,30 सितम्बर 2021 तक कोई रोक नहीं।

 बिहार कैबिनेट ने स्वच्छ भारत मिशन के लिए 418.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है।जल जीवन हरियाली के तहत नव सृजित और विकसित सार्वजनिक जलाषयल का रख रखाव करेगा जीविका

जिला हॉस्पिटल और सब डिविजनल हॉस्पिटल में इलाजरत मरीजों को दीदी की रसोई के तहत मिलेगा शुद्ध एवं पोषक भोजन, जीविका दीदी ही खाना खिलाएगी।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कुल 3883 पद स्वीकृत,क्षेत्रिय कार्यालय के लिए स्वीकृत हुए पद.हर घर नल का जल के लिए 300 करोड़ की राशि स्वीकृत।कंटीजेंसी फंड से स्वीकृत हुई राशि।

अरुण कुमार वर्मा वाणिज्य कर न्यायधिकरण के बने सदस्य।बिहार कैबिनेट ने 2 डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।डॉ राय ज्ञानेश्वर नाथ राय सेवा से बर्खास्त,डॉ मनोज कुमार राठौर को भी सेवा से बर्खास्त किया गया है।ये दोनों लंबे समय से गैरहाजिर थे।

नीतीश कैबिनेट ने बिहार ज्यूडिशियल ऑफिसर्स कंडक्ट रूल्स 2017 को रद्द कर दिया है। साथ ही सरकार ने स्वीकृत की बिहार ज्यूडिशियल ऑफिसर्स कंडक्ट रूल्स 2021...राजगीर,गया और बोधगया में पेयजल उपलब्ध कराने के लिये 456 करोड़ रुपये स्वीकृत.बिहार कैबिनेट ने गंगा जल अव्यय योजना फेज 1 के लिए राशि स्वीकृत की है।

Suggested News