बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में अगले दो दिनों तक कोहरे की चादर बिछी रहेगी, दिन में 10 बजे तक रहेगा ज्यादा घना, यात्रियों को होगी परेशानी

बिहार में अगले दो दिनों तक कोहरे की चादर बिछी रहेगी, दिन में 10 बजे तक रहेगा ज्यादा घना, यात्रियों को होगी परेशानी

डेस्क... पूरा बिहार घने कोहरे की चपेट में है। बढ़ते ठंड और घने कोहरे ने सबसे अधिक यातायात को प्रभावित किया है, जिस कारण पूरे दिन यात्रियों को फजीहत का सामना करना पड़ता है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में अभी अगले दो दिनों तक काेहरे की चादर बिछी रहेगी। खास कर दिन के 10 बजे तक कोहरा ज्यादा घना होगा। इससे बिजिबिलिटी भी प्रभावित होगी। कोहरे के चलते विमानों व ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने कोहरे से संबंधित अलर्ट भी जारी किया है। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर लगातार घटता जा रहा है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच मात्र 5.4 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया। घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर गया और पटना में देखा गया। सुबह नौ बजे तक दोनों जगहों पर बिजिबिलिटी 100 मीटर तक पहुंच गई। शाम तीन बजे पटना में दृश्यता 1100 मीटर और गया में दृश्यता 1600 मीटर मापी गई। इससे विमान काफी विलंब से परिचालित हुए। 


पटना का अधिकतम तापमान बुधवार को सामान्य से साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस कम हो गया। पटना का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों में सबसे कम अधिकतम तापमान भागलपुर में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस कम है।

Suggested News