बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में प्रमोशन के बाद अब BPSC से चयनित 79 DPO भेजे गये जिलों में, देखें लिस्ट

बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में प्रमोशन के बाद अब BPSC से चयनित 79 DPO भेजे गये जिलों में, देखें लिस्ट

PATNA : बिहार में तबादलों और प्रमोशन का  दौर जारी है। पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादलों के बाद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इसके बाद अब शिक्षा विभाग में 79 जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की पदस्थापना हुई है। ये सभी नए अधिकारी हैं जो BPSC से चयनित हुए हैं। विभाग ने सभी को DPO बनाकर जिलों में भेजा है। 

शिक्षा विभाग के निदेशक ने पदस्थापन का आदेश जारी किया है। साहेब आलम को गोपालगंज का कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया है तो मानवेंद्र कुमार राय को रोहतास का। केशव प्रताप सिंह को सिवान का कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया है तो दया शंकर को कैमूर का। 

इसी तरह प्रफुल्ल कुमार मिश्र को मोतिहारी, सुभाष कुमार को सुपौल, संदीप कुमार सिंह को बक्सर, रोहित रौशन को समस्तीपुर, आनंद विजय को रोहतास और शैलेश कुमार को शेखपुरा का कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया है। आप अन्य जिलों के कार्यक्रम पदाधिकारी का नाम यहां पर देख सकते हैं...


Suggested News